उत्तराखंड: 11 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अंतिम पड़ाव में पहुंची यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार

[ad_1]

Uttarakhand News Hemkund Sahib Door will be closed on October 11 Pilgrims Crowd Continue

हेमकुंड साहिब
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


हेमकुंड साहिब की यात्रा इस सीजन के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। 11 अक्तूबर को हेमकुंड के कपाट बंद हो जाएंगे और यात्रा में अब दस दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में अब हेमकुंड साहिब की यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को यहां 960 श्रद्धालुओं ने मत्था टेका जबकि रविवार को 1330 श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे।

हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मौसम साफ होने पर हेमकुंड आने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इस सीजन में अभी तक यहां 1,60800 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

केदारनाथ हेली सेवा: चार दिन में ही टिकटों की बुकिंग फुल, आईआरसीटीसी ने 27 सितंबर को खोला था बुकिंग पोर्टल

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि मौसम खुलने पर यात्री बढ़े हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में चंद दिन शेष हैं। इस समय हेमकुंड साहिब का मौसम भी सुहावना बना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *