उत्तराखंड: 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे, बोलीं मंत्री- पांच हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

[ad_1]

Uttarakhand 5115 mini Anganwadi centers will be upgraded read All Update in hindi

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य
– फोटो : amar ujala

विस्तार


प्रदेश के 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, इन केंद्रों के उच्चीकरण के बाद राज्य के शत प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। इससे पांच हजार से अधिक महिलाओं को सहायिका के रूप में रोजगार मिलेगा।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को वर्ष 2023 में मिनी आंगनबाड़ी केद्रों के उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। नए साल में इसकी मंजूरी मिली है। जो राज्य में हमारी आंगनबाड़ी बहनों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात है।

मंत्री ने कहा, इन मिनी केंद्रों के उच्चीकरण से आंगनबाड़ी बहनें सशक्त बनेंगी। सरकार आंगनबाड़ी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की ओर से पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्रों के मानदेय में वृद्धि की गई थी। राज्य में 20067 आंगनबाड़ी केंद्र और 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हैं।

ये भी पढ़ें…Ram Mandir: राममय हुई देवभूमि…देहरादून के घंटाघर पर अचानक लेजर से प्रकट हुए श्रीराम, अगले चार दिन हैं खास

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय के साथ ही इन्हें मिलने वाले पुरस्कार की राशि में पहले ही वृद्धि की गई है। जिसे 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किया गया। – रेखा आर्य, मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *