[ad_1]

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में 8वीं अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि जब हम साथ में खेलते हैं तो हमें एक दूसरे को समझने का समय मिलता है। हमारे बीच बने संबंध हमें हमारे आने वाले कार्य क्षेत्र में मदद करते हैं।
बता दें कि प्रतियोगिता उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित की गई है। परेड ग्राउंड के बैडमिंटन हाल में शुरू हुई इस प्रतियोगिता का समापन 19 दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश से 25 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ल, उपाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, प्रमोद कुमार, एस एस सजवान, नरेन्द सिंह आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 8वें अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा, “जब हम साथ में खेलते है तो हमें एक दूसरे को समझने का समय मिलता है। हमारे बीच बने परस्पर संबंध हमें हमारे आने वाले कार्य क्षेत्र में मदद करता है।” pic.twitter.com/JCacU1NkyA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2022
LIVE: देहरादून में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 8वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता – 2022 का शुभारम्भ
https://t.co/wQUkfFgLSZ— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 17, 2022
[ad_2]
Source link