उत्तर प्रदेश: बलिया में प्राथमिक स्कूल के बच्चों से शौचालय साफ कराने का वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

उत्तर प्रदेश: बलिया में प्राथमिक स्कूल के बच्चों से शौचालय साफ कराने का वीडियो हो रहा वायरल

बलिया (यूपी):

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से शिक्षक द्वारा स्कूल में शौचालय साफ कराने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. यह वायरल वीडियो बुधवार का शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय पिपरा कला नंबर एक का बताया जा रहा है. वीडियो में कुछ बच्चे शौचालय साफ करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें

प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार झा ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और पुष्टि होने के बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, की जाएगी. 

उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे बाल्टी में पानी लेकर शौचालय में अंदर जा रहे हैं. वहां शिक्षक भी खड़े हैं. ये वीडियो कहां का है ये खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए कहा गया है, सोहांव के प्राथमिक विद्यालय पिपरा कला नंबर एक का बताया जा रहा है. वहां भी जाकर जांच की जाएगी. वीडियो सही निकलेगा तो खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *