[ad_1]

गुड्डू मुस्लिम। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर के मकान को पुलिस शनिवार को कुर्क करेगी। दोनों आरोपी उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इनके ऊपर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा है।
अदालत ने करीब एक महीने पहले दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने का आदेश जारी दिया था। पुलिस किसी भी समय पहुंचकर दोनों के मकान को कुर्क कर सकती है। गुड्डू मुस्लिम का मकान शिवकुटी थाना क्षेत्र के के लाला की सराय जबकि साबिर का घर पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली स्थित मरियाडीह गांव में है।
[ad_2]
Source link