[ad_1]
विस्तार
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पर डीजीपी मुख्यालय ने 2.50-2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इनमें हत्याकांड का मास्टरमाइंड माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद भी शामिल है।
इसके अलावा घटना को अंजाम देने वाले शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर पर भी 2.50-2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने पांचों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही, इनाम की धनराशि बढ़ाने का प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय भेजा था जिसे डीजीपी ने मंजूरी दे दी है।
ये भी पढ़ें – राम मंदिर: निर्माण की प्रगति देखकर निहाल हुए संत-धर्माचार्य, बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद आया है दिव्य अवसर
ये भी पढ़ें – स्कूल या खास दुकान से किताबें व यूनिफॉर्म खरीद के लिए न करें बाध्य, आदेश जारी
आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर डीजीपी मुख्यालय इनाम की धनराशि को पांच लाख रुपये करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज सकता है।
[ad_2]
Source link