उमेश पाल हत्याकांड : कौन है सफेदपोश जिससे माफिया अतीक मांग रहा था मदद, एसटीएफ पता लगाने में जुटी

[ad_1]

Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो

Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल की हत्या के बाद शुरु हुए पुलिस के एनकाउंटर से माफिया अतीक अहमद अहमद परेशान हो गया। उसने प्रयागराज के एक सफेदोश नेता को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी। इन दोनों के बीच क्या बात हुई इसका पता लगाने के लिए एसटीएफ की टीम जुटी है। अतीक ने उस सफेदपोश नेता को विश्वास में लेने का प्रयास किया और इस मामले में पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई रोकने की भी गुहार लगाई। दोनों के बीच और क्या बात हुई इसका पता लगाया जा रहा है।

24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद यूपी सरकार ने शूटरों की खोजबीन के लिए एसटीएफ की टीम लगा दी। अब तक दो शूटर मारे जा चुके हैं, जबकि कई शूटरों और मददगारों के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। हत्याकांड के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद जेल में बंद माफिया डर गया। उसने मदद के लिए अपने एक सफेदपोश नेता से मदद की गुहार लगाई। प्रयागराज में वर्तमान मे कई प्रभावशाली नेता हैं जिनकी पकड़ सीधे सरकार तक है। इसमें से अतीक ने किसके पास फोन किया था इसका पता लगाया जा रहा है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *