एटा में दो युवकों की हत्या: कमरे में मिली एक युवक की लाश, दूसरा का किया ऐसा हाल; लाशें देख सहम गए परिवार

[ad_1]

Murder of two youths in Etah Dead body of one youth found in the room and second behind the house

murder demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को कमरे में खूंटी पर फंदे से लटकाने का आरोप है। जबकि अलीगंज क्षेत्र में एक युवक शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर से लापता हो गया था। उसका शव शनिवार की सुबह मकान के पीछे लकड़ियों में दबा मिला। गले में नुकीली वस्तु से प्रहार का निशान है। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है।

जसरथपुर क्षेत्र के गांव अहरई बिचनपुर निवासी प्रमोद कुमार (35) की हत्या करने का आरोप गांव के ही संतोष, इसके भाई सोनू, सर्वेश और आशाराम पर लगाया गया है। मृतक के भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि सोनू ऑटो चलाता है। इसके ऑटो में सवार होकर भाई शुक्रवार की शाम करीब छह बजे जैथरा से घर लौट रहा था, तभी चालक ने शराब के नशे में गालीगलौज की। इसका भाई प्रमोद ने विरोध किया तो गांव के पास पहुंचकर सोनू ने अपने भाइयों को बुला लिया और मारपीट की। भाई ने पुलिस को बुला लिया तो पांचों को पुलिस गांव से लेकर चली गई। लेकिन नगला मोहन के पास लेनदेन करके सभी को छोड़ दिया। आरोप है कि इसी विवाद में चारों ने मकान के बाहर सो रहे भाई प्रमोद की गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कमरे में खूंटी के सहारे साड़ी के फंदे से लटका दिया।

ये भी पढ़ें – शर्मनाक: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, जबरन साथ में खींची फोटो; अब बना रहा था ये दबाव

भगाईं बकरियां

मृतक प्रमोद के भाई अखिलेश ने बताया कि चारों ने पहले भाई की हत्या कर दी। जब भाभी किरन देवी आहट होने पर जागीं। तो छिप गए और बकरियों को खोलकर भगा दिया। जब भाभी बकरियों को पकड़ने गईं, इतने समय में ही शव को कमरे में लाकर खूंटी के सहारे टिकाकर भाग गए। तब चारों को भागते देखा गया।

मकान के पीछे मिली युवक की लाश

वहीं दूसरी घटना में थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव हृदेयपुर निवासी सिकंदर (25) का शव मकान के पीछे लकड़ियों में दबा मिला है। बहन सोनी ने बताया कि सिकंदर शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे। इसके बाद कोई पता नहीं चला। शनिवार को मकान के पीछे लकड़ियों के नीचे दबा मिला।

ये बोले एएसपी 

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि  एक युवक की हत्या करने का आरोप है। दूसरे के गले में गहरी चोट का निशान है। हत्या की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जसरथपुर में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अलीगंज मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *