[ad_1]

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और पीड़ित छात्र
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बदला लेने के लिए युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना छात्रों को बुलाकर पीटने और मुंह में पेशाब करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी कोपरगंज निवासी वशाब को गिरफ्तार किया है। सबसे पहले वशाब ने ही छात्र पर पेशाब की थी। इसके बाद बाकी आरोपियों ने पेशाब की थी। आरोपी नगर निगम में संविदा पर कूड़ा गाड़ी चलाता है।
फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गूबा गार्डेन निवासी एमसीए छात्र आयुष द्विवेदी को एलआईयू सिपाही धर्मेंद्र यादव के बेटे हिमांशु यादव ने असलहे की दम पर साथी शुभम सोनकर, नंदू दुबे, रिषभ चौहरान, रजत, मोहित, आयुष मिश्रा व दो अन्य के साथ मिलकर इनोवा कार से अगवा कर लिया था।
उसे बंधक बनाकर कोपरगंज रेलवे पटरी के पास ले जाकर पीटा था। फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश भी की थी। इसके बाद अमानवीय व्यवहार करते हुए हमलावरों ने आयुष के मुंह में पेशाब की थी। इस अमानवीय कृत्य में सिपाही धर्मेंद्र यादव भी शामिल था। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
[ad_2]
Source link