एमसीडी चुनाव: कभी भाजपा आगे निकली तो कभी आप, पल-पल बदलता रहा पलड़ा, रुझानों में दिखा कांटे का मुकाबला

[ad_1]

Delhi MCD Election Results

Delhi MCD Election Results
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के चुनावों के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। 250 वार्डों के इस मुकाबले में कभी भाजपा का पलड़ा भारी नजर आया तो कभी आप ने हर किसी को पछाड़ दिया। रुझानों से लेकर नतीजों की शुरुआत तक यह आलम बरकरार रहा, जिसे देखकर प्रत्याशियों की सांसें ऊपर-नीचे होती रहीं। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि भाजपा और आप में किस तरह कांटे की टक्कर नजर आई। 

सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना

एमसीडी के चुनावों की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई तो भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर नजर आई। दोनों ही राजनीतिक दल दो-दो सीटों पर आगे बताए गए। महज 15 मिनट बाद 57 सीटों के रुझान आ गए, जो एग्जिट पोल्स पर मुहर लगाते दिखे। दरअसल, इस वक्त आम आदमी पार्टी 40 तो भाजपा 15 सीटों पर आगे बताई गई। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर बढ़त मिली थी। इसके अलावा जब 100 सीटों के रुझान सामने आए, तब भी आप आदमी पार्टी 66 सीटों पर बढ़त बनाकर अव्वल बनी हुई थी। इस वक्त भाजपा को महज 32 सीटों पर आगे थी।

30 मिनट बाद शुरू हुई कांटे की टक्कर

शुरुआती 100 सीटों के रुझान के दौरान एकतरफा अंदाज में आगे बढ़ रही आप को झटके लगने लगे। दरअसल, 142 सीटों के रुझान सामने आए तो आप की बढ़त 80 सीटों पर थी, जबकि भाजपा ने 60 सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत दिखाई। कांटे का यह मुकाबला 194 सीटों के रुझान सामने आने पर भी नजर आया। उस वक्त आप 100 तो भाजपा 90 सीटों पर आगे नजर आई। इसके बाद 8:40 बजे भाजपा ने अचानक पलटवार किया और बड़ी बढ़त हासिल कर ली। इस वक्त भाजपा 104 सीटों पर आगे निकल गई, जबकि आप की बढ़त 100 सीटों पर ही रह गई। 

रुझानों में भाजपा को मिला बहुमत

सुबह 9:11 बजे एमसीडी चुनावों के रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ। इस वक्त तक भाजपा ने 126 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली, जिसका मतलब यह था कि भाजपा को रुझानों में बहुमत हासिल हो गया था। वहीं, आप 117 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। सुबह 9:53 बजे दिल्ली चुनाव आयोग की ओर से आंकड़े जारी किए गए, जिसमें भाजपा को 109 तो आप को 105 सीटों पर बढ़त हासिल करते बताया गया। 

11 बजे फिर पलट गया पासा

सुबह 11 बजे तक दिल्ली एमसीडी चुनावों के रुझान में एक बार फिर उलटफेर हो गया। इस वक्त तक आम आदमी पार्टी ने 121 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली, जबकि भाजपा सिर्फ 96 सीटों पर ही आगे चल रही थी। वहीं, सीटों के जीतने की बात करें तो अब तक भाजपा 10 तो आप छह सीटों पर जीत हासिल कर चुकी थी। 

दिग्गजों को लगा झटका

एमसीडी चुनाव के दौरान कई दिग्गजों को करारा झटका भी लगा। मनीष सिसोदिया और अमानतुल्लाह के वार्ड में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भाजपा विधायक रमेश विधूड़ी के वार्ड में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली। उधर, सीएम अरविंद केजरीवाल के वार्ड में आप अपना दबदबा कायम रखने में कामयाब रही। 

विस्तार

दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के चुनावों के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। 250 वार्डों के इस मुकाबले में कभी भाजपा का पलड़ा भारी नजर आया तो कभी आप ने हर किसी को पछाड़ दिया। रुझानों से लेकर नतीजों की शुरुआत तक यह आलम बरकरार रहा, जिसे देखकर प्रत्याशियों की सांसें ऊपर-नीचे होती रहीं। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि भाजपा और आप में किस तरह कांटे की टक्कर नजर आई। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *