[ad_1]

वाराणसी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बच्चे को पढ़ने भेजती हो की काम पर…। बिटिया स्कूल जाती है की नहीं..। आप लोगों को योजनाओं का लाभ तो मिल रहा है ना..। ये बातें पीएम ने संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों महिलाओं से की। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाएं मंच पर पीएम का स्वागत करने पहुंची थी। इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना की लाभार्थी महिलाओं ने पीएम को माला पहना कर उनका स्वागत किया। तो शहरी आजीविका मिशन की लाभार्थी महिलाओं ने पीएम को गणेश प्रतिमा तो पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं ने तुलसी का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। मंच पर जब महिलाएं स्वागत के लिए पहुंची तो पीएम ने भी महिलाओं से बात की।
कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों की ग्रुप जब मंच पर पहुंचा तो रंजना चौरसिया से पीएम ने पूछा बच्चे को पढ़ने भेजती हो की काम पर…, स्कूल भेजना ताकि बच्चा पढ़ लिख कर आत्मनिर्भर बने। फिर उन्होंने पूछा बिटिया पढ़ने जाती है ना..। रंजना ने पीएम के कहा कि साहब बिटिया छोटी है घर पर ही पढ़ती है अभी बड़ी होने पर जरूर स्कूल भेजूंगी। आयुष्मान लाभार्थियों का ग्रुप मंच पर पहुंचा तो पीएम ने उनसे भी बात की। योजना की लाभार्थी सुलेखा से कहा कि अब बनारस में अब अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बन रहा है। बच्चे को खेलने के लिए प्रोत्साहित करो ताकि बच्चा पढ़ने के साथ खेल में भी आगे रहे और काशी के साथ देश का नाम रौशन करे। मुद्रा योजना की लाभार्थी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से पीएम ने कहा मुद्रा योजना का लाभ उठाकर आप स्वयं आत्मनिर्भर बने और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं। आवास योजना की लाभार्थी महिलाएं प्रभा देवी, चंदा देवी, तारा और अनिता से पीएम ने पूछा की आवास मिल गया है ना। बच्चे खुश हैं कोई परेशानी तो नहीं है।
दो मिनट की मुलाकात जीवनभर के लिए बन गई यादगार
सरकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाएं जब मंच पर पीएम से मिलने पहुंची तो उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। सबसे चेहरे पर पीएम से मिलने खुशी साफ झलक रही थी। महिलाओं ने कहा कि पीएम से दो मिनट की मुलाकात जीवनभर के लिए यादगार बन गई है। कोई घर जाकर सोशल मीडिया पर फोटो डालने को उत्साहित था तो कोई घर जाकर बच्चों को फोटो दिखाने के लिए। आयुष्मान योजना की लाभार्थी अनुपमा सिंह ने कहा कि पहली बार पीएम से मिल हूं। विश्वास नहीं हो रहा है कि पीएम से मिली हूं। खुशी तो बहुत पर थोड़ा अफसोस है कि पीएम को सुन नहीं पाई।
पहली बार बहुत करीब से देखे, आनंद आ गया
गंजारी स्थित जनसभा स्थल में मौजूद लोगों के बीच जिप्सी से घूमते हुए प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे। प्रधानमंत्री को बेहद करीब से देख कर लोग गदगद दिखे। पंडाल में मौजूद रामप्रकाश मिश्रा, रामसुधार पांडेय, अरिदमन सिंह, पुष्पराज प्रताप सिंह, बच्चेलाल पटेल, रेखा सिंह, ममता देवी, सुलेखा पटेल सहित कई अन्य लोगों का कहना था कि पहली बार प्रधानमंत्री को बेहद करीब से देखने का मौका मिला है। हर-हर महादेव का उद्घोष करने पर उन्होंने हमारी ओर देख कर अभिवादन भी किया। उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री को कभी इतना नजदीक से देखने का मौका मिलेगा, लेकिन गजब का आनंद आया।
[ad_2]
Source link