ऑपरेशन त्रिनेत्र: केसरी हिल में पांच जवानों की शहादत का 24 घंटे में बदला, एक आतंकी ढेर, एक अन्य घायल

[ad_1]

Operation Trinetra: martyrdom of five soldiers in Kesari Hill avenged in 24 hours one terrorist killed another

राजोरी
– फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजोरी जिले की केसरी हिल में पांच पैरा कमांडो की शहादत का बदला लेने के लिए सेना ने ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाते हुए 24 घंटे के भीतर एक आतंकी को मार गिराया। एक अन्य आतंकी घायल हुआ है। घायल होने के बाद आतंकी भागकर किसी प्राकृतिक गुफा में छिप गया है। उसकी तलाशी के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया है। 

मारे गए आतंकी से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। सेना की यह कार्रवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राजोरी दौरे से कुछ घंटे पहले ही की गई है।

आतंकियों से दोबारा शुक्रवार की रात सवा एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। रातभर चली मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि मारे गए आतंकी के कब्जे से एक एके-56 राइफल, एके-56 राइफल की 4 मैगजीन, 56 एके-56 की गोलियां, एक पिस्तौल, एक मैगजीन, तीन हैंड ग्रेनेड और एक गोला बारूद पाउच बरामद किया गया है। मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है। 

सेना के चार पैरा कमांडो की शहादत के बाद पैरा कमांडो, आरआर बटालियन, पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से केसरी हिल की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजोरी का दौरा कर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उन्होंने राजोरी व पुंछ में बढ़ती आतंकी घटनाओं के मद्देनजर खासकर सुरक्षा समीक्षा बैठक कर हिदायतें दीं। उन्होंने ऑपरेशन त्रिनेत्र में लगे जवानों से बातचीत कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। 

रक्षा मंत्री के साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा तथा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी थे। इससे पहले उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मुठभेड़ स्थल का दौरा करने के साथ ही ऑपरेशन त्रिनेत्र की जानकारी हासिल की।

आतंकी का पोस्टमार्टम, घायल मेजर का इलाज जारी

मारे गए आतंकी का शव बरामद कराने के बाद उसका पोस्टमार्टम काया गया। केसरी हिल में घायल मेजर का इलाज उत्तरी कमान अस्पताल में चल रहा है। हमले की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने ली है। हमले में शामिल आतंकियों की धरपकड़ के लिए केसरी हिल के साथ ही आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें खोजी कुत्तों के साथ ही हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *