[ad_1]

अपने पिता के साथ खड़ी स्माइल पिंकी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑस्कर अवार्ड प्राप्त कर विश्व पटल पर छाने वाली यूपी के मिर्जापुर की “स्माइल पिंकी” की मुस्कान छिन सकती है। मामला सिर की छत का है। प्रभागीय वनाधिकारी ने क्षेत्रीय वनाधिकारी चुनार की रिपोर्ट पर नोटिस जारी कर कहा है कि इस्माइल पिंकी का घर जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनवाया गया है। तीन वर्ष पूर्व जारी नोटिस पर पक्ष न रखने का हवाला देते हुए कहा है कि क्यों न बेदखली का आदेश पारित किया जाए। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा ने 21 सितंबर को 28 कब्जा धारकों को नोटिस भेजकर 26 सितंबर तक जवाब मांगा था। अब समय सीमा समाप्त हो गई है।
वन विभाग की इस कार्रवाई से छोटी खोरिया इलाके के लोगों में हड़कंप है। इस्माइल पिंकी के परिजन भी वन विभाग की कार्रवाई की जद में है। हालांकि जिस घर पर सवाल खड़ा किया जा रहा है, उसका निर्माण जिला प्रशासन ने ही कराया है। मंगलवार को अवैध कब्जे के आरोपियों ने जिलाधिकारी के यहां गुहार लगाई थी। उनको आश्वासन मिला है।
पिंकी के पिता बोले- सता रहा उजड़ने का भय
स्माइल पिंकी के पिता राजेंद्र सोनकर ने बताया कि इसी भूमि पर पिंकी को प्रशासन की ओर से मिला आवास बना है। सरकारी हैंडपंप भी लगवाया गया है। ढाई दशक से स्माइल पिंकी का परिवार तथा अन्य लोग यहां बसे हैं। अब सभी को उजड़ने का भय सता रहा है।
ये भी पढ़ें: बनारस से मां वैष्णो देवी और मैहर धाम जाने वाली ट्रेनें फुल, अब स्पेशल ट्रेनों का सहारा
Oscar winning
[ad_2]
Source link