[ad_1]

युवक की मौत पर प्रदर्शन करते परिजन
– फोटो : संजय शर्मा
विस्तार
धर्मनगरी कटड़ा में गुरुवार को एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कटड़ा-जम्मू मार्ग बंद कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि युवक को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिया था।
इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि उसे अस्पताल ले जाया गया है। यहां पर युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग के लिए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम कटड़ा दीपक दुबे ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी कि आखिरकार युवक की मौत कैसे हुई।
[ad_2]
Source link