कटड़ा: वैष्णो माता आने वाले दिव्यांगों को निशुल्क मिलेगी घोड़े और बैटरी कार की सेवा, श्राइन बोर्ड का फैसला

[ad_1]

Katra: specially able people coming to Vaishno devi temple get free service of battery car

माता वैष्णो देवी भवन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मां वैष्णो देवी भवन में चैत्र नवरात्र के पहले दिन से शत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भवन परिसर में होने वाले महायज्ञ की तैयारियां कर ली हैं। इस महायज्ञ में विद्वान पंडित लगातार हवन पूजा व आदि लगातार करेंगे। इसमें देशभर से आने वाले श्रद्धालु भी आखिरी नवरात्र में पूर्णाहुति देते हैं । 

साल में चार नवरात्र होते हैं इनमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि प्रचलित हैं। दो गुप्त नवरात्र में दस महाविद्याओं की साधना होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पहले नवरात्र के दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा देवी के मंडपों में होती है।

दिव्यांग श्रद्धालुओं को सालभर निशुल्क मिलेगी घोड़े व बैटरी कार की सेवा

नवरात्र के दौरान मां भगवती के दर्शन को आने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड घोड़े व बैटरी कार की सेवा निशुल्क उपलब्ध करवाता है। हाल ही में हुई बोर्ड की मीटिंग के दौरान श्राइन बोर्ड प्रशासन ने साल भर दिव्यांग श्रद्धालुओं को घोड़े और बैटरी कार सेवा निशुल्क प्रदान करने का फैसला किया है। श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि स्थानीय लोगों के सुझाव के चलते हाल ही में बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया गया है कि आने वाले दिनों में नवरात्र के बाद भी दिव्यांग श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड प्रशासन सेवाएं नि:शुल्क प्रदान करेगा। इसके लिए दिव्यांग श्रद्धालुओं को अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *