कटिहार में पोठिया ओपी क्षेत्र के छोहार पंचायत स्थित नवनिर्मित ताज ईंट भट्ठा की चिमनी का बैरल टूट कर गिरने से घायल होने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। गंभीर स्थिति में कुछ लोगों को पूर्णिया के निजी अस्पताल में भेजा गया है। आधा दर्जन लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में चल रहा है। घटना शाम करीब पांच बजे हुई।
एक रायबरेली का, 9 का जिला अभी पता नहीं पोठिया ओपी अध्यक्ष संजय पांडे घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। घायलों के बारे में और जानकारी का इंतजार हो रहा है। अबतक की जानकारी के अनुसार घायलों में चार की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। इनमें से सिर्फ एक का गृह जनपद पता चला है रायबरेली। बाकी तीन यूपी के किन जिलों से हैं और बाकी छह कहां के हैं, इस बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।
घायल व्यक्ति का नाम व उम्र 1. शुभम कुमार, 23 वर्ष, पिता– अशोक कुमार, रायबरेली, यूपी 2. अजीमुद्दीन, 36 वर्ष, यूपी 3. जमील अख्तर, 25 वर्ष, पिता– मंसूर आलम, यूपी 4. मोहम्मद फिरोज, यूपी 5. मनीष कुमार, 26 वर्ष, पिता– कमलेश कुमार 6. छोटेलाल, 50 वर्ष, पिता– मंगत लाल 7. हिमांशु कुमार, 22 वर्ष, पिता–राजकुमार 8. जियालाल, 40 वर्ष, राम प्यारे 9. धीरज कुमार, 19 वर्ष, पिता– दशरथ 10. ज्योतिष कुमार
विस्तार