कठुआ: बिलावर में भीनी दरिया में नहाने गए तीन छात्रों की डूबने से मौत, कल से थे लापता

[ad_1]

Bilawer

Bilawer
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

जिला कठुआ की तहसील बिलावर में तीन छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीनों नवयुवक गुरुवार स्कूल जाने के बाद से लापता थे। उनके परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। इसके लिए उन्होंने पुलिस की भी मदद ली। शुक्रवार को भीनी दरिया से तीनों लड़कों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने शवों को उप जिला अस्पताल पुहंचाया है।

जानकारी के अनुसार, बिलावर के बडोला बग्गन गांव के रहने वाले 11वीं कक्षा के तीन छात्र स्कूल जाने के बाद से लापता थे। उनके परिजनों ने गांव के आसपास, स्कूल और रिश्तेदारों से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। अपने बच्चों की तलाश के लिए उन्होंने पुलिस से भी मदद मांगी। इसी बीच शुक्रवार को भीनी दरिया से तीन शव बरामद हुए हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया है। तीनों नवयुवकों की मौत कैसे हुई। वे नहाने कब और क्यों गए थे, फिलहाल पुलिस इन सवालों की जांच कर रही है। उधर, छात्रों की मौत की खबर की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *