कठुआ: सिमरनजीत सिंह मान मामले की अगली सुनवाई 5 को होगी, प्रदेश में दाखिल होने के लिए कर रहे संघर्ष

[ad_1]

सिमरनजीत सिंह मान

सिमरनजीत सिंह मान
– फोटो : फाइल

ख़बर सुनें

संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश की मनाही है। प्रशासन ने उन्हें लेकर धारा 144 लगाई है। इस मामले को लेकर मंगलवार को जिला सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, इसको लेकर कोई फैसला नहीं आ पाया है, और न्यायाधीश ने अब अगली सुनवाई के लिए 5 दिसंबर की तारीख तय की है। मामले में कोर्ट की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के वकील दलजीत सिंह ने बताया कि रिस्पांडर की ओर से मामले में अपना पक्ष रखते हुए जवाब दायर किए गए हैं। 

इसमें एसएसपी और डीसी कठुआ ने अपना जवाब कोर्ट में जमा करवाया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 5 दिसंबर तय की है, जिसमें अब बहस होगी। जरूरत पड़ी तो मान की ओर से भी काउंटर जवाब कोर्ट में दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से कोर्ट में जमा करवाए जवाब पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इसे सार्वजनिक नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो काउंटर रिप्लाई किया जाएगा।

ज्ञात रहे कि 17 अक्तूबर को सिमरनजीत सिंह मान के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश पर रोक लगाते हुए उन्हें लखनपुर में ही रोक दिया गया था। यहां उन्होंने तीन दिन धरना देते हुए चौथे दिन वापसी की थी। इस दौरान उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से 14 नवंबर को सुनवाई की तारीख तय की गई थी। लेकिन, 13 नवंबर को ही मान ने कठुआ शहर के एक होटल में पहुंचकर पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए। कोर्ट की ओर से मामले में अगली तारीख 29 नवंबर तय की गई। ऐसे में मान 14 नवंबर को पंजाब लौट गए थे। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *