कनाडा से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे भारतीयों समेत 6 प्रवासियों की मौत, लापता बच्चे की तलाश जारी

[ad_1]

US Canada Border: कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में घुसने का प्रयास करते समय सेंट लॉरेंस नदी में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक भारतीय परिवार के सदस्य भी शामिल हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

एक लापता बच्चे की तलाश जारी

कनाडा के समाचार संस्थानों सीबीसी और सीटीवी के अनुसार, पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कनाडा के तटरक्षक बल के साथ हवाई खोज के दौरान क्यूबेक के एक इलाके में पलटी हुई नाव के निकट छह शव बरामद किए, जबकि एक लापता बच्चे की तलाश जारी है.

दो परिवारों से थे छह व्यक्ति

अकवेसाने मोहॉक पुलिस सेवा की उप प्रमुख ली-एन ओ ब्रायन ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, माना जा रहा है कि छह व्यक्ति दो परिवारों से थे. एक परिवार रोमानियाई मूल का और दूसरा भारत का है. उन्होंने कहा, रोमानियाई परिवार का एक शिशु अभी नहीं मिला है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा, माना जा रहा है कि सभी कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे थे.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *