कर्मचारी को कमरे में बंद कर पिटाई का मामला: ढाई किलो अवैध सोने के साथ पकड़ा गया था यही सराफ, तब हो गया था फरार

[ad_1]

case registered against bullion trader and his employee for consuming illegal gold

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने सराफा कारोबारी के खिलाफ दो बार कार्रवाई की है। पहली बार लखनऊ डीआरआई की टीम ने सराफा कारोबारी के कर्मचारी के पास से ढाई किलो अवैध सोना बरामद किया था। सोने को खपाने में डीआरआई लखनऊ की टीम ने सराफा कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। कर्मचारी के बताने पर डीआरआई की टीम उसके दुकान पर भी गई थी। लेकिन वह फरार हो गया।

सराफा बाजार के सूत्र बताते हैं कि ढाई किलो सोने अलावा दोबारा दो किलो अवैध सोना खपाने में सराफा कारोबारी का नाम आया था। करीब सात महीने तक कारोबारी, बाजार और घर से फरार था। सूत्रों का कहना है कि सराफा कारोबारी का कर्मचारी ही अवैध सोना बाहर ले लाता था और बाजार में इसे खपाया जाता था। इसी वर्ष जनवरी में कारोबारी का एक कर्मचारी बाहर से अवैध सोना लेकर आ रहा था।

इसे भी पढ़ें: मुकद्दर का सिकंदर: कठिन हालात को कोसा न हारीं, लगन से टॉप कर बनीं दुलारी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *