[ad_1]

दादी ने अपनी ही पोती का करवाया बलात्कार (Photo Credit: फाइल फोटो )
Bagaha:
बगहा से दिल को दहला देने वाला मामला निकल कर सामने आया है. जहां एक दादी ने अपनी ही पोती को हैवान के हवाले कर दिया और उसकी आबरू लुटते हुए देखते रही. मासूम तड़पती रही लेकिन कलयुगी दादी का दिल नहीं पिखला. हैरानी की बात है की किशोरी गूंगी है. जिसका फायदा उठा कर दादी ने उसे जबरदस्ती हैवान के साथ कमरे में बंद कर दिया. जब बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो बच्ची की हालत देख शोर मचाना शुरू किया और पुलिस को पुरे मामले की सूचना दी.
बताया जा रहा है कि दादी ने अपने घर किशोरी को बहला फुसलाकर बुलाया फिर शेख बख्तियार के साथ कमरे में उसे बंद कर दिया. जिसके बाद गूंगी किशोरी तड़पती और कराहती रही लेकिन हवस के दरिंदे को उसपर रहम भी नहीं आई और एक अबला ही दूसरे अबला की अस्मत को लुटते देखते रही. इसी बीच पीड़िता की मां उसे ढूंढ़ती हुई, दादी के घर पहुंची जहां पीड़िता की मां ने जब दरवाजा खोला तो किशोरी अर्धनग्न अवस्था में दिखी जिसके बाद उसने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया. आस पास के लोग भी फिर मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक दुष्कर्मी पीछे के दरवाज़े से भाग खड़ा हुआ. वहीं, कलयुगी दादी भी मौके से फरार हो गई.
परिजनों ने पुरे मामले की सूचना रामनगर थाने को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष शिव नारायण चौधरी ने तत्काल पीड़िता की मां के बयान पर मिली शिकायत के मुताबिक केस दर्ज़ कर लिया है और किशोरी को मेडिकल जांच के लिए GMCH बेतिया भेज दिया है. वहीं, उन्होंने कहा कि पीड़िता की दादी आरोपी महिला समेत दुष्कर्मी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
First Published : 26 Sep 2022, 09:54:57 AM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link