[ad_1]

सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में रोहनिया जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर दो हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर कमियों को दूर कराया।
यह भी पढ़ें- UP Crime: आपस में भिड़े दो लोग, डायल 112 पर बोले- ‘मुझे गोली लगी है’, पुलिस पहुंची और उसके बाद…
दोनों अधिकारियों ने मंच के आसपास के स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाने को कहा ताकि कोई भी वाहन कार्यक्रम स्थल तक न आ सके। वीआईपी के प्रवेश के लिए अलग द्वार और आम जनता के लिए अलग द्वार बनाने को कहा।
भाजपा नेता भी जनसभा की तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ साल के कार्यकाल का आभार जताने मुख्यमंत्री आएंगे। सभा में सरकार की योजनाओंं का लाभ पाने वाले पात्र भी होंगे। जो खुद बताएंगे कि नौ सालों में उनके जीवन में सरकार की योजनाओं से कितना परिवर्तन आया है।
[ad_2]
Source link