कश्मीर में G20 बैठक से बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ उगला जहर

[ad_1]

G20 Summit in Kashmir: कश्मीर में आयोजित जी20 बैठक को लेकर पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है. बौखलाहट इतनी बढ़ गयी है कि अब वहां के नेता भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है. जहर उगलने की इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का भी नाम जुड़ चुका है. भुट्टो ने अपने एक बयान में कहा कि कश्मीर में जी20 बैठक आयोजित करके भारत ‘कश्मीर के लोगों की आवाज को दबाने’ में सफल नहीं होगा. बता दें जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज से 24 मई तक तीसरी जी20 पर्यटन कार्यसमूह की बैठक की मेजबानी की जा रही है.

कश्मीर में शांति से परेशान हुआ पाकिस्तान 

कश्मीर घाटी में शांति देखते हुए और जी20 देशों की बैठक को देखते हुए पाकिस्तान काफी परेशान हो गया है. पाकिस्तान इस बैठक को रोकने की हर संभव कोशिश कर रहा है. लेकिन, उसे ऐसे करने में सफलता नहीं मिल रही है. इन्हीं सभी चीजों को देखते हुए बौखलाए हुए पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है. बैठक से एक दिन पहले भुट्टो पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के मुज्जफराबाद पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों से मुलाक़ात की और जी20 बैठक को लेकर कई सवाल खड़े किये.

जी20 बैठक को बताया अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन 

मीडिया से बात करते हुए बिलावल भुट्टो ने जहर उगलना शुरू कर दिया. उन्होंने अपने बयान में कहा कि- कश्मीर में भारत की जी20 बैठक अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है. भारत इस कांफ्रेंस के जरिये कश्मीरियों के आवाज को दबा नहीं सकता है. आगे बताते हुए भुट्टो ने कहा कि यूनाइटेड नेशंस के प्रपोजल का उल्लंघन करके भारत के लिए दुनिया में प्रभावी भूमिका निभाना संभव भी नहीं है. भुट्टो यहीं नहीं रुके, आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग सोचते हैं कि इस कांफ्रेंस के मध्यान से वे कश्मीर की जनता की आवाज दबा सकते हैं, वे गलत साबित होंगे. हम भारत का असली चेहरा दुनिया को दिखा रहे हैं और मैं यहां कश्मीरी भाईयों और बहनों से एकजुटता व्यक्त करने ही आया हूं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *