[ad_1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि असत्य के मार्ग पर चलने वाला सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता। सत्याग्रह के मार्ग पर चलने की जो प्रेरणा बापू ने दी। लोकतंत्र को कमजोर करने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर देश भर में सत्याग्रह का आयोजन कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग सत्याग्रह नहीं सकते हैं। मौन जीवों की बात तो दूर मनुष्य के प्रति भी जिनकी संवेदना न हो वह सत्याग्रह नहीं कर सकते।
ये भी पढ़ें – पुराने और अनुभवी नेताओं के दम पर लोकसभा चुनाव में उतरेगी भाजपा, यूपी में नहीं हुआ बड़ा बदलाव
ये भी पढ़ें – यूपी में मिशन 80 पर भाजपा: सभी को साधने की कोशिश, नई टीम में महिलाओं को भी जगह, अवध का दबदबा
उन्होंने कहा कि देश को भाषावाद, क्षेत्रवाद जैसे तमाम वादों में बांटने वाले भी सत्याग्रह नहीं कर सकते। अपने देश की निंदा करने वाला सत्याग्रह नहीं कर सकता। भारत को कठघरे में खड़ा करने वाला व्यक्ति कभी सत्याग्रह नहीं कर सकता। भारत के जवानों के प्रति जिनके मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव नहीं..वो सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता।
[ad_2]
Source link