[ad_1]

अमरोहा हाईवे
– फोटो : संवाद
विस्तार
फाल्गुन माह की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार, गोमुख और नीलकंठ से कांवड़ में गंगा जल लेकर गंतव्य को लौटते हैं। इसे देखते हुए हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू करने का निर्णय लिया गया है। प्लान में ट्रक, डीसीएम, टोयोटा, प्राइवेट व रोडवेज बस, कैंटर समेत तमाम माल से लदे भारी और मध्यम वाहनों को नेशनल हाईवे से आने से रोका जाएगा।
ये डायवर्जन प्लान एक मार्च की रात 12 बजे से 9 मार्च की शाम छह बजे तक लागू रहेगा। इसके उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी, जबकि बाइक, कार, छोटा हाथी, रोडवेज, टैक्सी, फल, सब्जी, दूध-दही, गैस व इमरजेंसी वाहन यथावत धीमी गति से दौड़ते रहेंगे। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए छोटे वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
जरूरत के आधार पर डायवर्जन प्लान में बदलाव भी किया सकता है। इसको लेकर जिलेभर के सभी सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है। शिवभक्तों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये रूट प्लान कांवड़ियों की स्थिति को देखकर लागू किया जाएगा।
कांवड़ियों की भीड़ कम रहने पर दिल्ली से मुरादाबाद वाली लेन पर कांवड़ियों का आवागमन रहेगा। जबकि मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर धीमी गति से जीप, कार, पिकअप, छोटा हाथी और रोडवेज बस चलती रहेंगी।
[ad_2]
Source link