कातिल दोस्त: दोनों ने साथ में बैठकर पी शराब, 1500 रुपये को लेकर हुआ विवाद; फिर बोतल से काट दिया अश्वनी का गला

[ad_1]

Young man murdered by slitting his throat for Rs 1500 in Delhi

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में महज 1500 रुपये के लिए एक युवक ने अपने दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अश्विनी (35) के रूप में हुई है। तड़के उसका शव कुसुमपुर पहाड़ी की पार्किंग में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी मौके पर बुला लिया गया। 

छानबीन के दौरान कुछ ही घंटे बाद आरोपी की पहचान कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने अश्विनी को 1500 रुपये उधार दिए हुए थे। रात को शराब पीने के बाद संजय ने अश्विनी से अपने रुपये वापस मांगे। मना करने पर आरोपी ने शराब की बोतल तोड़कर उससे अश्विनी का गला रेत दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल और आरोपी की खून से सनी चप्पल बरामद कर ली है।

मंगलवार तड़के करीब 6:42 बजे वसंत विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। टीम वहां पहुंची तो कॉलर आकाश मिला। उसने बताया कि उसके भाई अश्विनी की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी है। उसका शव कुसुमपुर पहाड़ी, मद्रासी मंदिर के पास पार्किंग में पड़ा है। जांच दल को मौके पर बुला लिया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के अलावा टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। जांच के बाद वारदात में संजय नामक युवक का पता चला।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि संजय भी कुसुमपुर पहाड़ी पर रहता है और अश्विनी का दोस्त है। पूछताछ करने पर आरोपी संजय ने बताया कि सोमवार रात को दोनों ने पार्किंग में देर रात तक शराब पी। करीब 1:30 बजे संजय ने अश्विनी से अपने 1500 रुपये मांगे, जो उसने उधार दिए हुए थे। मना करने पर उसने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 

हत्या के बाद उसने अश्विनी का मोबाइल लिया और कूड़ेदान के पास बनी झोपड़ी की छत पर छिपा दिया। घर जाकर उसने चप्पल उतारकर जूते पहने लिए। पुलिस ने अश्विनी का मोबाइल फोन बरामद करने के अलावा संजय की खून से सनी चप्पल भी बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *