[ad_1]

सीएम अरविंद केजरीवाल
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
महिलाओं को हर एक वार्ड में पिंक पार्क का तोहफा मिल सकता है। यहां उन्हें सुरक्षित और आरामदायक तरीके से व्यायाम करने की जगह मिलेगी। इन पार्कों में शौचालय, जिम, सीसीटीवी कैमरे, कुर्सियां और दीवारों पर मन को सुकून देने वाले भित्ति चित्र बने होंगे। डिप्टी मेयर आले इकबाल ने दिल्ली के सभी 250 वार्डों में महिलाओं के लिए इस तरह के पार्क बनाने का प्रस्ताव सीएम केजरीवाल के सामने रखा था।
जानकारों के मुताबिक, प्रस्ताव सीएम को पसंद आया है। इसके बाद उन्होंने निगम के उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ये प्रस्ताव रखा है और वार्डों में इसके लिए जगह तलाश करने के लिए भी कहा है। निगम के उद्यान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, डिप्टी मेयर ने महिला पार्क के लिए सुझाव दिया है। यदि इस पर निगम के सभी पार्षदों की सहमति बनी तो इस पर काम शुरू किया जाएगा।
[ad_2]
Source link