कार बाजार में अब मचेगा धमाल, टोयोटा सेंचुरी एसयूवी लग्जरी फीचर्स के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च

[ad_1]

नई दिल्ली : जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा मोटर्स ने वैश्विक कार बाजार के एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) सेगमेंट में धूम मचान के लिए अपनी नई एसयूवी सेंचुरी को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. मीडिया की रिपोर्ट की मानें, तो टोयोटा की इस नई एसयूवी लग्जरी फीचर्स से भरी-पूरी है. अपनी नई एसयूवी को वैश्विक बाजार में पेश करने से पहले अभी कुछ दिन पहले ही जापानी ऑटोमेकर ने इसका टीजर जारी किया था. सबसे पहले इसे जापान में लॉन्च किया गया. इसके बाद दुनिया के दूसरे देशों में इसे पेश किया जाएगा. सबसे बड़ी बात यह है कि वैश्विक बाजार में लॉन्च होने के बाद यह लग्जरी एसयूवी भारत में कब आएगी, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता अधिक दिखाई दे रही है. कार बाजार में इसकी मर्सिडीज की लग्जरी एसयूवी से होने वाली है. चौंकाने वाली बात यह है कि जापानी ऑटोमेकर ने इस एसयूवी की 30 यूनिट को ही हर महीने बेचने का फैसला किया है.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टोयोटा सेंचुरी एसयूवी 2024 एक लग्जरी एसयूवी है. यह लंबी बॉडी और टू लाइनर सीट के साथ ड्राइवर और पैसेंजर्स के लिए आरामदायक है. टोयोटा की नई स्पेशल एडिशन के डोर बड़े और स्टाइलिश हैं. इसके चलते यह ड्राइवरों और पैसेंजर्स की एंट्री करने और गाड़ी से बाहर निकलने के लिए कंफर्टेबल है. टोयोटा की ओर से शेयर किए गए डेटा के अनुसार, सेंचुरी एसयूवी को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि वे सपाट हो जाएं और पैसेंजर्स के लिए कंफर्टेबल हों. इसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह फीचर इस सेगमेंट में सबसे पहले ब्रांड द्वारा ही पेश किया गया है.

टोयोटा सेंचुरी एसयूवी : फीचर्स

टोयोटा सेंचुरी एसयूवी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें लोगों को दो इंडीविजुअल रियर सीट्स मिलेगी. इसके साथ ही, इसमें 5.5 इंच की टचस्क्रीन, रोटेटिंग टेबल और मिनी रेफ्रीजरेटर की भी सुविधाएं दी गई हैं. पीछे की सीटों पर बैठने वाले पैसेंजरों के आराम के लिए कंपनी ने रियर रिक्लाइनिंग सीट्स दी है. इसके साथ ही सेफ्टी के लिए एयरबैग्स और एडीएएस सपोर्ट भी मौजूद है.

टोयोटा सेंचुरी एसयूवी : केबिन

टोयोटा सेंचुरी एसयूवी के इंटीरियर को बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्सटर, बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग व्हील पर सेंचुरी का एक्सक्लुसिव लोगो लगाया गया है और रिक्लाइनिंग सीट के अलावा मल्टीजोन क्लाइमेंट कंट्रोल सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग सिस्टम और मल्टी फंक्शनिंग स्टीयरिंग व्हील्स भी मिलेंगे.

टोयोटा सेंचुरी एसयूवी : एक्सटीरियर

टोयोटा सेंचुरी एसयूवी के रियर डोर में दो ऑप्शन दिए गए हैं. इसका पहला डोर स्लाइड वाला है और दूसरा सामान्य डोर है, जो आम तौर पर सभी गाड़ियों मे होता है. सामान्य डोर की खासियत यह है कि यह 75 डिग्री तक खुल जाता है. टोयोटा के इस नई एसयूवी में इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ स्पिल्ट टाइम एलईडी हेडलैंप्स, बड़ी क्रोम ग्रिल, डोर माउंटेड ओआरवीएम और डिजाइनर व्हीन्स भी दिए गए हैं.

टोयोटा सेंचुरी एसयूवी : इंजन और प्राइस

टोयोटा सेंचुरी एसयूवी एक हाईब्रिड कार है, जिसमें 3.5 लीटर वी6 इंजन है, जो सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है. इसके साथ ही, टोयोटा कंपनी की इस शानदार कार में इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है. अब इसकी कीमत की बात करें, तो लग्जरी फीचर्स वाली इस एसयूवी को वैश्विक बाजार में करीब 1.40 करोड़ रुपये के रेंज में पेश किया गया है.

टोयोटा सेंचुरी एसयूवी : मुकाबला

कार बाजार में टोयोटा की नई एसयूवी सेंचुरी का मुकाबला मर्सिडीज मेबैच जीएलएस, बेंटली बेंटायागा और रोल्स रॉयस कुलिनन से होगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *