[ad_1]

Akhilesh Yadav In Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा है। काशी आए अखिलेश ने कहा कि भाजपा की नीति ठीक नहीं है। वह समाज को बांटने की राजनीति करती है। पार्टी नेता दूसरों को भू-माफिया बताते हैं, लेकिन यह काम भाजपा कर रही है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को काशी आए और जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के घर गए। सुजीत की मां के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में पत्रकारों से बात की और कहा कि अयोध्या तभी जाएंगे, जब प्रभु श्रीराम बुलाएंगे। देश के चार शंकराचार्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जा रहे हैं। अब भाजपा कुचक्र रच रही होगी। किसी भी दिन कह सकती है कि शंकराचार्य सनातन धर्म के विरोधी हैं। चारों शंकराचार्य हमारे धर्म के अगुवा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाती है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है।
सपा नेता ने कहा कि आईआईटी बीएचयू में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेजे गए। आरोपियों की तस्वीर भाजपा के बड़े नेताओं के साथ है। अब सबसे अधिक अपराधी भाजपा में हैं। ये लोग कहते हैं कि विकसित भारत बनेगा। बिना किसानों की आय बढ़े कैसे विकसित भारत बनेगा। इन लोगों ने निवेश का सपना दिखाया लेकिन आज उत्तर प्रदेश में निवेश नहीं आ रहा है। सरकार केवल इवेंट पर पैसा खर्च कर रही है।
शेयर किया सड़क का वीडियो
अखिलेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और पत्रकारों से कहा कि क्या बनारस क्योटो बन गया? मां गंगा साफ हो गईं? सपा ने एक्सप्रेस वे बनवाया था। भाजपा ने क्या किया, यह नहीं बता सकती है।
कइयों के फटे कुर्ते, कई लोगों के गुम हुए पर्स
अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता बेताब दिखे। एक दूसरे को धक्का देकर आगे निकलने की होड़ मची रही। इससे सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से अखिलेश को कार्यकर्ताओं के बीच से बाहर निकाला। आपाधापी में कई लोगों के कुर्ते फट गए। कई लोगों के पर्स गुम हो गए। इससे पहले अखिलेश यादव का जगह-जगह स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष के घर शोक संवेदना जताने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सिगरा स्थित शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन गुड्डू के पिता की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बाद में शिवपुर स्थित समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आवास पर गए। वहां से सपा सुप्रीमो बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां वे अपने निजी विमान से लखनऊ चले गए।
[ad_2]
Source link