किसानों के लिए खुशखबरी: कृषि मंत्री का एलान, 10 अगस्त तक किसानों के खाते में पहुंच जाएगी सम्मान निधि

[ad_1]

kisan Samman Nidhi will reach the farmers' account by August 10

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
– फोटो : Istock

विस्तार


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि को लेकर विभिन्न जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त तक अगले किस्त किसानों के खाते में पहुंचने शुरू हो जाएगी।

जानिए इस योजना के बारे में 

-किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक चार माह में 2000 रुपए  क़िस्त की दर से वर्ष में कुल 6000 रुपए किसानों के खातों में स्थानान्तरित कर दिसम्बर 2018 से प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारम्भ की गयी।

– उत्तर प्रदेश में योजना के प्रारम्भ से अब तक 26107691 कृषक आच्छादित है जिन्हें कम से कम एक बार योजना से प्रधामन्त्री किसान सम्मान निधि की किश्त प्राप्त हुई है।

– योजना के प्रारम्भ से जून, 2023 तक सभी 13 किस्तों को सम्मिलित करते अब तक कुल 56678 करोड़ रूपये का भुगतान किसानों को लाभ दिया गया है।

– 27.07.2023 को 14वीं किस्त प्रधानमन्त्री जी द्वारा देश के कुल 8.53 करोड़ किसानों को योजना के अन्तर्गत किस्त का भुगतान उनके खाते में किया जायेगा जिसमें उत्तर प्रदेश के कुल 1.86 करोड़ कृषक सम्मिलित हैं जिन्हें 4167.41 करोड़ रुपये धनराशि स्थानातरित की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *