[ad_1]

नशा
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
नशे की अंधेरी राहों से निकलकर बाहर सामान्य जिंदगी में आना आसान नहीं है। लेकिन, यह नामुमकिन भी नहीं है। ठान लें तो इस काली दुनिया से उजाले की ओर लौटा जा सकता है। इसके लिए मदद करने के लिए सरकार और पुलिस भी सहायता कर रही है। दून पुलिस के सहयोग और दृढ़ इच्छा से उजाले की ओर आए इन युवाओं का अब दूसरों से भी यही आह्वान है कि जिंदगी को हां कहें और नशे को न। ये कुछ ऐसे युवा हैं जो इस काली अंधेरी दुनिया में खोए तो वहां उनका सब कुछ पीछे छूट गया।
किसी की नौकरी गई तो किसी के नाते पीछे रह गए। लेकिन, अब बाहर आने के बाद उनके हाथ में उनकी जिंदगी है, जिससे अब फिर से वह सब मुकाम पाने की कोशिशों में लगे हैं। कुछ ऐसे ही युवाओं की आपबीती अमर उजाला आपसे नशे की अंधेरी राह शृंखला की इस कड़ी में साझा कर रहा है।
[ad_2]
Source link