कुपवाड़ा: तीन फीट की बर्फबारी के बीच आई इमरजेंसी कॉल, गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने सेना के जवान

[ad_1]

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के खानबल से पीएचसी विलगाम तक भारी बर्फबारी के बीच शनिवार को विलगाम आर्मी कैंप ने एक गर्भवती महिला को बचाया गया। सेना ने बताया कि रात साढ़े दस बजे के करीब आर्मी कैंप विलगाम को एसएचओ विलगाम और गर्भवती महिला सफूरा बेगम के पति मुश्ताक अहमद गागी से मदद मांगी। सेना से गर्भवती महिला के तत्काल बचाव और चिकित्सा निकासी का अनुरोध किया गया, जो गंभीर स्थिति में थी। ऐसे में सेना के जवान ने तुरंत मौका संभालते हुए आधी रात में दो तीन फीट बर्फ में करीब आठ किमी तक पैदल यात्रा कर महिला को अस्पताल पहुंचाया। पीएचसी विलगाम में पहले से ही तैयार विलगाम डॉक्टरों की टीम ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौका संभाला। इस बीच परिवार और डॉक्टरों ने मां और बच्चे की जान बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई और समय पर सहायता के लिए भारतीय सेना और विलगाम पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *