[ad_1]

कुशीनगर में हादसा
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में गुरुवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। रामकोला थाना के रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के दमोदरी पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार सवार चार लोगों में से तीन की मौत हो गई। एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल सका, जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: बदले हुए समय पर चलेगी गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस, यहां देखें पूरा शेड्यूल
बताया जा रहा है कि हादसा रामकोला थाना के रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के दमोदरी पुल के पास हुआ। कार सवार चार लोग आ रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में पलट गई। हादसे में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक सवार तैरकर बाहर निकला और शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया।
[ad_2]
Source link