[ad_1]

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच चार दिवसीय मैच शुरू
– फोटो : संवाद
विस्तार
कूच बिहार ट्रॉफी के तहत शुक्रवार को बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच चार दिवसीय मैच शुरू हुआ। हिमाचल ने टॉस जीता और क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू कश्मीर ने पांच विकेट पर 218 रन बना लिए हैं। ध्रुव शर्मा 68 रन और बिलाल अहमद भट्ट 45 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। उन्होंने छठे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी कर ली है। इसके अलावा हातिम रियाज ने 40, सलमान अहमद ने 32, कमक्ष शर्मा ने 11 रन बनाए। हिमाचल की ओर से सचिन ने 3, साहिल और दक्ष ने एक-एक विकेट लिया।
[ad_2]
Source link