केलांग: आठ माह बाद कुल्लू से काजा बस सेवा बहाल, 15 हजार फीट ऊंचे कुंजम दर्रा से होकर जाएगी

[ad_1]

Bus service restored from Kullu to Kaza via Kunjam Pass after eight months

कुल्लू-काजा बस सेवा बहाल।
– फोटो : संवाद

विस्तार


एचआरटीसी के केलांग डिपो ने मंगलवार को कुल्लू से काजा चलने वाली बस सेवा शुरू कर दी है। करीब 15,000 फीट ऊंचे कुंजम दर्रा से होकर बस कुल्लू-मनाली से काजा पहुंचेगी। करीब आठ महीने के बाद बस शुरू होने से स्पीति घाटी के लोगों का जिला मुख्यालय केलांग के साथ कुल्लू-मनाली आना-जाना आसान होगा। पहले घाटी के लोगों को वाया किन्नौर, रामपुर और जलोड़ी दर्रा कुल्लू-मनाली और लाहौल जाना पड़ रहा था। बस चलने से पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। 224 किमी लंबा यह मार्ग बर्फबारी से कारण नवंबर के पहले हफ्ते यातायात के लिए बंद हो गया था।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने लाहौल के ग्रांफू तथा स्पीति से काजा एवं लोसर से बर्फ हटाकर इस मार्ग को बहाल किया था। अभी तक मार्ग से छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही थी। मंगलवार को कुल्लू बस अड्डा से काजा के लिए रवाना हुई बस में 40 सवारियों ने सफर किया। प्रति सवारी का किराया 408 रुपये है। तीन जुलाई को एचआरटीसी ने ग्रांफू-काजा सड़क पर बस का ट्रायल किया था, यह सफल रहा था। इसके बाद मंगलवार से कुल्लू-काजा रूट पर नियमित बस सेवा शुरू हो गई। 

कुल्लू से सुबह 4:30 बजे चलेगी बस

कुल्लू से बस सुबह 4:30 बजे रवाना होगी, जबकि काजा से कुल्लू के लिए बस सुबह 5 बजे चलेगी। एचआरटीसी के परिचालक विक्रम ने कहा कि पहले दिन 40 सवारियों ने सफर किया है। एचआरटासी के केलांग डिपो के अड्डा प्रभारी विजय ने कहा कि कुल्लू से काजा के लिए निगम की बस सेवा चार जुलाई से आरंभ हो गई है। कहा कि बस सेवा नवंबर 2022 से बंद चल रही थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *