[ad_1]

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आईएनडीआईए गठबंधन पर बड़ा हमला बोला। बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे केशव से जब पूछा गया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आजमगढ़ और कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है तो उसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव यूपी की सभी 80 सीटों से भी चुनाव लड़ें तब भी वह चुनाव नहीं जीतेंगे।
आईएनडीआईए गठबंधन को लेकर कहा कि वह भ्रष्टाचार, परिवारवाद और स्वार्थी गठबंधन है।सर्किट हाउस में संवाददाताओं से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि गठबंधन मिलकर लड़ेंगे तब भी कमल खिलेगा और अलग-अलग लड़ेंगे तब भी कमल का खिलना तय है। उन्होंने कहा न यह टिकाऊ है और ना ही इसके पास कोई अपना विजन है।
उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता हैं और देश उनके नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। वहीं डिप्टी सीएम ने खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह पार्टी नेतृत्व ही तय करता है। केशव प्रसाद मौर्य या कोई अन्य व्यक्ति नहीं तय करता है।
[ad_2]
Source link