[ad_1]

फेसबुक के जरिए प्यार, बनारस से दोनों हुए फरार
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बनारस की रहने वाली एक छात्रा को फेसबुक के जरिए एक लड़के से हुए प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि वह घर परिवार छोड़ कर झारखंड चली गई और दोनों लव मैरिज करने कोर्ट पहुंच गए। इधर छात्रा के परिजन भी जैतपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा कर उसकी तलाश में लगे हुए थे। इस बीच छात्रा के मोबाइल की लोकेशन झारखंड के साहिबगंज में मिली। जैतपुरा पुलिस टीम छात्रा के परिजनों के साथ साहिबगंज के ओपी थाने क्षेत्र में पहुंची तो वहां छात्रा अपने प्रेमी के साथ मिली।
[ad_2]
Source link