[ad_1]

कॉम्प्लेक्स अग्निकांड
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के बांसमंडी स्थित थोक रेडीमेड कपड़ा बाजार लगातार 83 घंटों से जल रहा है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लग जायेगा कि 60 अग्निशमन की गाड़ियां और वर्तमान में 500 से अधिक अग्निशमन कर्मी लगातार आग को पूरी तरह से बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, फिर भी आग को काबू नहीं कर पा रहे।
बीते गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे एआर कॉम्प्लेक्स में शार्ट सर्किट से आग भड़की थी। कुछ ही घंटों में आग ने अरजन, मकसूद, हमराज, सुपर हमराज और नफीस टॉवर को भी चपेट के ले लिया था। आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने के लिए कानपुर के 9 फायर स्टेशनों के अलावा लखनऊ, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, आगरा और प्रयागराज तक से अग्निशमन गाड़ियों को मंगवाना पड़ गया।
सोमवार दोपहर तक करीब 83 घंटे बीतने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। अभी भी फायर फाइटर्स सुपर हमराज, अरजन, हमराज और नफीस टावर में सुलग रही आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। कपड़ा कारोबारियों को इस आग से 1500 करोड़ के भारी नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: नफीस टॉवर का एक हिस्सा झुका, खिड़कियों को तोड़ बुझा रहे आग
[ad_2]
Source link