कोडरमा : सतगावां में बालू लोड तीन ट्रैक्टर जब्त – Prabhat Khabar

[ad_1]

सतगावां: नरायडीह स्थित समलडीह बालू घाट सकरी नदी से गुरुवार को सतगावां पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदा तीन ट्रैक्टर को जब्त किया़ हालांकि, पुलिस को देख कर चालक सकरी नदी के किनारे गाड़ी लगा कर भाग गये. पुलिस ने उक्त ट्रैक्टरों को जब्त कर सतगावां थाना परिसर ले आयी. प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी दिवाकर कुमार ने बताया कि पकड़े गये ट्रैक्टर को लेकर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जा रही है.

इधर, समलडीह बालू घाट से ट्रैक्टरों केे पकड़े जाने की सूचना पाकर पोखरडीहा, दुमदुमा, मीरगंज के किनारे सकरी नदी से अवैध रूप से बालू उठा रहे दर्जनों ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गये. स्थानीय लोगों के अनुसार, भखरा, दुमदुम्मा होते हुए रात्रि को अवैध रूप से बालू कटैया होते हुए बिहार भेजा जाता है़ इस कारोबार में कुछ दबंग व सफेदपोश लोग भी शामिल हैं.

बताया जाता है कि प्रखंड के टेहरो, कटहरा, मरचोई, समलडीह, माधोपुर, पोखरडीहा, मीरगंज, दुमदुम्मा, कैरी, खुट्टा, पूतोडीह, पचाने, करचैता, अंगार, झांझीडीह आदि बालू घाट समेत विभिन्न नदियों के घाट से हर दिन बालू का अवैध उठाव होता है़ प्रत्येक घाट से हर दिन 50 से अधिक बालू की गाड़ियां कटैया, मीरगंज होते हुए बिहार तक जाती है़

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *