कोरोना का कहर: लखीमपुर खीरी में एक दिन में तीन मरीजों की मौत, 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

[ad_1]

three corona patients dies and 20 new cases reported in lakhimpur kheri

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब जानलेवा होता जा रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमितों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिन तीन मरीजों की मौत हुई है, वह अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे। वहीं, जिले में कोरोना के 20 नए मरीज भी मिले हैं। इनमें एक साल से लेकर 15 साल तक के चार बच्चे शामिल हैं। नए मरीज मिलने से जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 51 हो गई है। 

बुधवार को चार मरीज मिले थे 

जिले में बुधवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। कोविड कंट्रोल रूम के नोडल डॉ. धनीराम ने बताया कि बुधवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में चार लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें बच्ची और डॉक्टर शहर के रहने वाले हैं। जबकि अन्य दो संक्रमित फूलबेहड़ सीएचसी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दवाएं मुहैया करा दी हैं। वहीं 76 लोग होम क्वांरटीन में दवाओं का सेवन कर कोरोना को मात दे चुके हैं।

Corona in Bareilly: मां-बेटे समेत 19 लोग कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 50 के पार

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *