कोहरे ने बढ़ाई परेशानी: सुबह आनी थी कालिंदी एक्सप्रेस, इंतजार करते-करते हो गई शाम

[ad_1]

Kalindi Express was to arrive in the morning while waiting it became evening

कोहरे के बीच गुजरती ट्रेन।

विस्तार


मैनपुरी से कानपुर जाने के लिए कालिंदी एक्सप्रेस में सफर करने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को इंतजार करते-करते ही स्टेशन पर शाम हो गई। कोहरे के चलते लगभग साढ़े 11 घंटे की देरी से जब ट्रेन पहुंची तो लोगों ने सफर किया। वहीं साप्ताहिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें भी निर्धारित समय की अपेक्षा देरी से पहुंचीं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

कोहरे के चलते रेल सेवा भी प्रभावित हो रही है। कानपुर जाने के लिए रविवार को सुबह साढ़े 3 बजे से ही स्टेशन पर पहुंचे लोगों को इंतजार करते-करते शाम हो गई। दरअसल भिवानी से चलकर कानपुर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 3.50 बजे मैनपुरी पहुंचती है। ऐसे में लोग कुछ देर पहले ही पहुंच गए थे। लेकिन यहां पहुंचकर पता चला कि ट्रेन देरी से चल रही है। पूरे दिन इंतजार के बाद लगभग साढ़े 11 घंटे बाद शाम 3.25 बजे मैनपुरी पहुंची। पूरे दिन इंतजार के बाद आधे यात्री तो अन्य साधनों से चले गए थे। बचे हुए लोगों ने ट्रेन में सफर किया।

ये भी पढ़ें –  Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर 77 साल बाद बनेगा ये शुभ संयोग, इस तरह करें पूजा; होगा लाभ ही लाभ

वहीं कानपुर से चलकर आनंदविहार जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन भी करीब एक घंटे देरी से आई। दोपहर साढ़े 12 बजे के निर्धारित समय के बजाए ट्रेन डेढ़ बजे मैनपुरी पहुंची। बीते 10 दिन से ट्रेनें कोहरे के चलते लेटलतीफी से चल रही हैं।

पैसेंजर ट्रेनें भी हुईं लेट

मैनपुरी से होकर संचालित होने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनें भी कोहरे के चलते लेट रहीं। टूंडला से चलकर फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 9.31 बजे पहुंची। इसी तरह कासगंज से चलकर शिकोहाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन लगभग सवा घंटे की देरी से सुबह 10.43 बजे पहुंची।

ये भी पढ़ें –   यूपी: फेसबुक पर अंजान से दोस्ती कर पछता रही युवती, मिला ऐसा धोखा…नहीं मिला पा रही नजरें

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *