कौन बनेगा करोड़पति: अमिताभ बच्चन ने काशी में आयोजित जी20 से संबंधित पूछा ये सवाल, खूब हो रहा चर्चा

[ad_1]

Kaun Banega Crorepati: Amitabh Bachchan asked this question related to G20 organized in Varanasi

कौन बनेगा करोड़पति: अमिताभ बच्चन ने काशी में आयोजित जी20 से संबंधित पूछा ये सवाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कौन बनेगा करोड़पति में वाराणसी में आयोजित जी20 से संबंधित सवाल पूछा गया। जिसका वीडियो वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने शेयर किया है। कौन बनेगा करोड़पति में पूछा गया कि- अगस्त 2023 में वाराणसी में जी20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक के लिए प्रस्तुत संगीत कार्यक्रम का नाम क्या था? 

जिसके लिए चार ऑप्शन दिए गए- सुर मंजूषा, सुर वसुधा, कला दालान और पुष्प लहर। कंटेस्टेंट ने इसके लिए ऑडिएंस पोल लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। जिसमें सुर वसुधा को सबसे ज्यादा वोट मिले जो सही जवाब था। 

बता दें कि वाराणसी में जी20 के तहत कल्चरल वर्किंग ग्रुप की बैठक 23 से 25 अगस्त तक हुई।23 से 25 तक प्रस्तावित कल्चरल वर्किंग ग्रुप की बैठक बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में हुई। इसमें करीब 150 मेहमानों ने हिस्सा लिया। मेहमानों के एयरपोर्ट आगमन से लेकर नदेसर स्थित होटल ताज तक विभिन्न स्तर पर स्वागत के इंतजाम किए गए थे।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद कल्चरल वर्किंग ग्रुप के सदस्यों के स्वागत में हरहुआ चौराहा, गिलट बाजार, नदेसर आदि जगहों पर अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेहमानों को देश के अलग अलग लोकनृत्य और संस्कृति से रूबरू कराया गया। 25 अगस्त को दुनिया के 20 शक्तिशाली देशों के सांस्कृतिक मंत्रियों की बैठक हुई। 27 अगस्त तक सांस्कृतिक मंत्रियों की बैठक हुई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *