[ad_1]

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने खुद व पति जितेंद्र सोनकर की हत्या की साजिश रचने की आशंका जताई है। एसपी को पत्र देने के साथ ही वह बृहस्पतिवार को मीडिया से मुखातिब हुईं। इसे लेकर जिले में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।पिछले दो माह से कौशाम्बी की जिला पंचायत अखाड़ा बनी हुई है।
पहले अविश्वास प्रस्ताव और फिर 14 सदस्यों के इस्तीफे की धमकी के बाद अब अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने खुद के साथ ही पति को जान का खतरा बताकर हलचल बढ़ा दी है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने सबसे पहले पिछले दिनों कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर 14 सदस्यों द्वारा लगाए गए आरोपों पर सफाई दी।
[ad_2]
Source link