[ad_1]

कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद जुटी भीड़।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे विस्फोट हो गया। इसमें कई मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई झुलस गए। मौके पर फायरब्रिगेड पहुंच गई है। विस्फोट इतना जबर्दस्त था का इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
विस्फोट के बाद आग लग गई। पांच मजदूरों की मौत और 18 के फंसे होने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य में पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग जुट गए हैं। पटाखे के टुकड़े कई किलोमीटर दूर तक उड़कर पहुंच गए हैं। घटना भरवारी के खल्लाबाद इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ है।
[ad_2]
Source link