क्या ‘INDIA’ में पड़ी फूट?: दिल्ली की सातों सीटों पर लड़ने के दावे पर कांग्रेस की सफाई; AAP ने दी यह चेतावनी

[ad_1]

Congress announces to contest all seven Lok Sabha seats in Delhi

आप मंत्री सौरभ भारद्वाज, कांग्रेस नेता अलका लांबा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली में बुधवार को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। बैठक से बाहर आने के बाद अलका लांबा ने कहा कि करीब तीन घंटे तक यह बैठक चली। जिसमें राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया मौजूद रहे। अलका ने कहा कि पार्टी ने हमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा है। यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, इसके कुछ देर बाद कांग्रेस ने अलका के बयान का खंडन करते हुए कहा कि बैठक में ऐसे किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *