क्राइम की प्रमुख खबरें: चर्च की सफाईकर्मी की हत्या मामले में आया बड़ा अपडेट, वहीं कंपनी बाइक लेकर भागा यात्री

[ad_1]

Major crime news: Big update in the case of murder of a church sweeper, while the passenger ran away with the

यूपी क्राइम न्यूज
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


छावनी क्षेत्र स्थित चर्च के कर्मचारी आवास में बीते एक जनवरी को महिला सफाईकर्मी विक्टोरिया सोरेन (55) की हत्या के आरोपी जितेंद्र महादेव यादव को कैंट थाने की पुलिस ने अदालत की अनुमति से गुरुवार को तीन घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार अपना बयान बदलता रहा।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने महिला से खाना मांगा था, लेकिन वह नहीं दी तो उसे मार डाला। फिर कहा कि महिला के साथ उसने अभद्रता की कोशिश की थी, उसके विरोध करने पर उसे मार डाला। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे वापस जिला जेल में दाखिल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र महादेव यादव के खिलाफ वर्ष 2014 में आजमगढ़ के मेहनगर क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। महिला से दुष्कर्म में विफल रहने पर जितेंद्र ने दांत से उसका नाक-कान काट लिया था। हालांकि पुलिस ने महज मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। उस आरोप में वह छह माह जेल में था। उसके गांव के समीप के चौकीदार पंकज ने पुलिस को बताया कि वह मनोरोगी है। उसके चार नाम जितेंद्र, महादेव, चेतू और जित्तन हैं।

चालक लघुशंका करने लगा तो बाइक लेकर भागा यात्री

आवागमन की सुविधा प्रदान करने वाली एक निजी कंपनी के चालक की बाइक उसका यात्री लेकर भाग निकला। प्रकरण को लेकर पीड़ित बाइक चालक की शिकायत पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। संजय नगर कॉलोनी, रमरेपुर पहड़िया निवासी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को उसे कैंट स्टेशन से चमाव की बुकिंग मिली। बुकिंग करने वाले यात्री को वह अपनी बाइक पर बैठा कर चमाव गांव के समीप पहुंचा। वहां वह अपनी बाइक यात्री के भरोसे खड़ी कर कुछ दूरी पर लघुशंका करने लगा। उसी दौरान यात्री उसकी बाइक लेकर भाग निकला। वह शोर मचाते हुए पीछे दौड़ा, लेकिन बाइक सवार यात्री को पकड़ नहीं पाया। संवाद

रोहनिया में छत गिरने से मजदूर की मौत की मुख्य खबर में जोड़

उधर, हादसे में रिंकू की मौत की सूचना पाकर पत्नी सपना और परिजन रोते-बिलखते हुए रोहनिया थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रिंकू दो भाइयों में बड़ा था। इस संबंध में रोहनिया थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर में डॉक्टर की पांच गोलियां मारकर हत्या, एक आंख फोड़ी

थानाक्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर बुधवार की देर रात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तिलकधारी सिंह पटेल (34) की घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाकाबपोश तीन बदमाशों ने डॉ तिलकधारी के शरीर के अलग-अलग हिस्से में पांच गोलियां मारी हैं। एक गोली आंख में भी मारी गई है।

बर्बरता से डॉक्टर की हत्या की सूचना पाकर एसपी डॉ अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। जिस तरह से हत्या की गई है, उसमें गुस्सा साफ दिख रहा है। बदमाश कब आए और कब गए, यह सब सीसी कैमरे में कैद है। फुटेज के सहारे मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *