[ad_1]
News Jawa 350 Launches in India: मैसूर बेस्ड दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी जावा मोटरसाइकिल ने अपनी नई बाइक जावा 350 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है. कंपनी ने भारत के एक्स-शोरूम में शुरुआती कीमत 2.14 लाख की कीमत पर अपनी नई बाइक को उपभोक्ताओं के लिए बाजार में उतारा है. इस बाइक को 12,000 की टोकन मनी के साथ बुक कराया जा सकता है. मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इसकी बुकिंग की भी शुरुआत कर दी है. बाजार में इस नई मोटरसाइकिल का मुकाबला दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 से होगी.
जावा 350 कीमत
कंपनी ने नई जावा 350 मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम में करीब 2.14 से अधिक रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. इस आइकॉनिक मोटरसाइकल का सिलोएट पुराने मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसे पावर पैक्ड रखा गया है. इससे इस नई मोटरसाइकिल का परफॉर्मेंस बेहतर हो सकेगा. कंपनी को नई जावा 350 को मैरूम और ब्लैक के साथ ही नई मिस्टिक ऑरेंज कलर में भी लॉन्च किया गया है.
जावा 350 में एडवांस्ड फीचर
इस नई मोटरसाइकिल के फीचर्स को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें सबसे अच्छी हैंडलिंग और ब्रेकिंग के साथ ही सेफ्टी भी जबरदस्त मिलेगी. इसमें टॉप टियर ब्रेकिंग सिस्टम, 280 एमम फ्रंट और 240 एमएम रियर डिस्क ब्रेक, डुअल चैनल एबीएस, टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क और डुअल रियर शॉक्स समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं.
जावा 350 के दमदार इंजन
नई जावा 350 मोटरसाइकल में 334सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है, जो 22.5 पीएस की मैक्सिमम पावर और 28.2 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. यह मोटरसाइकल सिटी राइड्स के साथ ही हाईवे के लिए भी परफेक्ट है. इसमें असिस्ट एंड स्लिप क्लच मिलता है, जिससे राइडर्स का एक्सपीरियंस काफी बेहतर होता है.
भारत में जावा की अन्य मोटरसाइकिलें
भारत में जावा कंपनी नई जावा 350 के साथ ही जावा 42, जावा 42 बॉबर और जावा पेराक जैसी मोटरसाइकल्स बेचती है. इन मोटरसाइकलों का मुकाबला 350 सेगमेंट की टॉप सेलिंग रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के साथ ही होंडा सीबी 350 और ट्रायम्फ स्पीड 400 समेत अन्य पॉपुलर मोटरसाइकल से होता है.
[ad_2]
Source link