[ad_1]

फाइल फोटो (Photo Credit: फाइल फोटो)
Gopalganj:
गोपालगंज जिले से एक हैरान करने वाला खबर सामने आया है, जहां पर रक्षक ही भक्षक बन गया है. एक तरफ जिस वर्दी के बल पर महिलाएं अपने आप को सुरक्षित मान रही है वहीं एक वर्दी वाले ने वर्दी के नाम को शर्मसार कर दिया है. गोपालगंज में एक पुलिस के अफसर के द्वारा एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. हालांकि आरोपी पुलिस के ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है और मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, पीड़ित लड़की और आरोपी की मेडिकल जांच भी करा दी गई है.
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के एक थाने में तैनात एक पुलिस के अफसर द्वारा उसके घर खाना बनाने आने वाली महिला की लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है. खाना बनाने वाली महिला भी उसी थाना क्षेत्र के एक गांव की है और महिला हर रोज ऑफिसर के यहां खाना बनाने आया करती थी, लेकिन किसी कारण के चलते घटना के दिन वह नहीं आई और अपनी छोटी बच्ची को खाना बनाने के लिए भेज दिया, जिसके बाद खाना बना रही बच्ची के साथ आरोपी पुलिस के अफसर ने जबरन दुष्कर्म किया.
गोपालगंज पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार की देखरेख में इस पूरे मामले की जांच पड़ताल हो रही है. इस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने की जिम्मेवारी उपपुलिस अधीक्षक ज्योति कुमारी को दी गई है. वहीं, गोपालगंज पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है और उस को गिरफ्तार कर के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी घटनास्थल पर आकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जा सके.
रिपोर्ट : शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव
First Published : 03 Oct 2022, 09:02:20 AM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link