खोराबार टाउनशिप: LIG फ्लैट में बढ़ेगा एक कमरा, नहीं देना होगी कोई अतिरिक्त धनराशि

[ad_1]

Khorabar Township One room will increase in LIG flat

गोरखपुर विकास प्राधिकरण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से खोराबार टाउनशिप में प्रस्तावित एलआईजी फ्लैट में एक अतिरिक्त कमरा बनाया जाएगा। जीडीए की ओर से इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस कमरे को स्टडी रूम या बच्चों के कमरे के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा। कमरा बढ़ाए जाने से कारपेट एरिया में भी थोड़ी बढ़ोत्तरी होगी।

जीडीए ने खोराबार टाउनशिप में कम आय वर्ग के लोगों के लिए एलआईजी श्रेणी के 480 फ्लैट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। लोगों की मांग को देखते हुए अब जीडीए ने फ्लैटों में एक कमरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। नियोजन विभाग ने भी इसकी अनुमति दे दी है।

इसे भी पढ़ें: खोराबार टाउनशिप लिए हटाया जा रहा अतिक्रमण: लाल निशान लगते ही उड़ जाती है नींद, सुबह तोड़फोड़ मचाता है बुलडोजर

जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह का कहना है कि अतिरिक्त कमरे का प्रयोग बच्चों का कमरा बनाने में हो सकेगा। योजना में आवेदन कर चुके लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त धनराशि भी नहीं देनी होगी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *