खौफनाक वारदात: घर से बुलाया, भांग का नशा कराने के बाद सीने से सटाकर मारी गोली, फिर खेत में गाड़ दिया शव

[ad_1]

Meerut Murder: Called from home, after intoxicating him with cannabis, shot him in the chest

विलाप करती महिलाएं
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


फलावदा के बहजादका गांव से चार दिन पहले लापता हुए उत्तम वीर चौधरी (22) की गांव के अक्षय ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। शव को झिंझाड़पुर के जंगल में गन्ने के खेत में गाड़ दिया गया। दोनों ने शव गाड़ते हुए इसका वीडियो बनाया।

नशे में दोनों ने वह वीडियो अपने एक दोस्त को दिखाई तो उसने मृतक के भाई को इसकी जानकारी दे दी। जिसके बाद शुक्रवार को शव बरामद हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से तमंचा बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

बहजादका गांव निवासी उत्तम वीर पुत्र अजय पंजाब में एक गैस एजेंसी पर सेल्समैन था। 10 सितंबर को वह घर आया था। 11 सितंबर को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छोटे भाई विनय ने फलावदा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *